फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर परिक्षेत्र में 142 लाइसेंसी क्रशरों में महज दो ने शुरू की पेराई

विज्ञापन
विज्ञापन
-पिछले साल 16 क्रशरों ने खरीदा था 8.79 लाख क्विंटल गन्ना
विज्ञापन

-अभी सात और क्रशरों के जल्द शुरू होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। गन्ने का सीजन शुरू होने के बावजूद धामपुर सहायक चीनी आयुक्त परिक्षेत्र में क्रशर उद्योग की रफ्तार बेहद धीमी है। धामपुर और चांदपुर तहसील क्षेत्र में 142 लाइसेंसी गन्ना क्रशर होने के बावजूद अब तक केवल दो क्रशरों गोहावर और पावटी में ही पेराई शुरू हो सकी है। अभी सात अन्य क्रशरों के भी जल्द चालू होने की संभावना है। सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में लाइसेंस होने के बावजूद क्रशर संचालक पेराई शुरू करने से पीछे क्यों हट रहे हैं।
पिछले पेराई 16 गन्ना क्रशर संचालित हुए थे। इन क्रशरों ने मिलकर 8.79 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद कर 1.03 लाख क्विंटल गुड़ और 1455 क्विंटल राब का उत्पादन किया था। इसी तुलना में इस बार अब तक महज दो क्रशर ही मैदान में उतर पाए हैं। दोनों क्रशर करीब 11 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर एक हजार क्विंटल से अधिक गुड़ तैयार कर चुके हैं। गोहावर क्रशर अब तक पांच हजार क्विंटल गन्ने की खरीद कर 527 क्विंटल गुड़ , पावटी क्रशर करीब 54 सौ क्विंटल गन्ने की खरीद कर 550 क्विंटल गुड़ तैयार कर चुका है। क्रशरों पर गन्ने को 350 से लेकर 390 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन


कोल्हुओं की संख्या में भी आई कमी
क्रशर उद्योग के साथ गन्ना कोल्हुओं का संचालन भी पिछले साल के मुकाबले पीछे है। बीते वर्ष क्षेत्र में 290 गन्ना कोल्हू संचालित हुए थे। इन कोल्हुओं ने 36.25 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 4.03 लाख क्विंटल गुड़ का उत्पादन किया था। इस बार अब तक 232 कोल्हू ही चल पाए हैं। यह कोल्हू अब तक 1.06 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद कर 9000 क्विंटल गुड़ का उत्पादन कर चुके हैं। हालांकि, चालू कोल्हुओं पर गन्ने की पेराई ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। गुड़ कारोबार से जुड़े लोगों की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं लेकिन क्रशरों की कम संख्या में शुरुआत ने इस सीजन के कारोबार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

आखिर क्या वजह है जो संचालक नहीं दिखा रहे दिलचस्पी
क्षेत्र में 142 क्रशरों को लाइसेंस जारी होने ,पिछले साल 16 क्रशरों के संचालन के बावजूद इस बार अब तक केवल दो का चालू होना खांडसारी उद्योग की सुस्ती को उजागर करता है। सात अन्य क्रशरों के शुरू होने की संभावना जरूर है लेकिन बाकी लाइसेंसी क्रशर संचालकों की चुप्पी चर्चा का विषय बनी हुई है। क्या गन्ने की उपलब्धता, लागत, गुड़ के बाजार भाव या उत्पादन की परिस्थितियां क्रशर संचालकों के फैसले को प्रभावित कर रही हैं। फिलहाल इसकी स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सात प्रस्तावित क्रशर कब तक चालू होते हैं और क्या इस बार क्रशर उद्योग पिछले साल के कारोबार के आंकड़ों के आसपास पहुंच पाएगा।
विज्ञापन


और चालू कराने का किया जा रहा प्रयास
उद्योग विभाग के उपायुक्त अमित कुमार का कहना है कि क्रशर खांडसारी विभाग के अधीन है। विभाग की ओर से क्रशर मालिकों से संपर्क कर चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है।

सतीश शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें