धामपुर की एसबीआई की अल्हैपुर शाखा के बाहर लॉकडाउन का उल्लंघन करते लोग।
- फोटो : DHAMPUR
सख्ती के बावजूूद बैंकों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन
धामपुर। प्रशासन की सख्ती के बावजूद बैंकों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हो रहा है। लोगों ने एसडीएम से लॉकडाउन का पालन कराने की मांग की। बृहस्पतिवार को अल्हैपुर एसबीआई शाखा के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग को पालन कराने की मांग को लेकर अधिकांश ग्राहकों ने कई बार हंगामा किया। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
ग्राहक विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, घनश्याम सिंह, महेंद्र सिंह का कहना है कि दिन निकलते ही बैंक के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो जाती है। लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण कोरोना महामारी से बचाव को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। एसडीएम से पालन कराने की मांग की है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने कोतवाल धामपुर को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उधर नगर के मनोज कुमार अग्रवाल, गिरधारी सिंह, पप्पू सिंह का कहना है कि नगर में कुछ महिलाओं का समूह एक साथ घर-घर जाकर पैसे मांगने का काम कर रहा है। यह महिलाएं विशेष समुदाय की वेेषभूषा में हैं। मना करने पर आरोपी महिलाएं लोगों से झगड़ने का प्रयास करने लगती हैं। लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। अधिकांश गांवों में भी लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा है। जबकि गांव भवानीपुर तरकौला, मोरना आदि में लोगों ने बाहरी लोगों की गांव में आवाजाही को रोकने को रास्तों को बंद दिया है।