फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनाैर में मामा ने 14 साल की भांजी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनाैर)। रिश्ते के तहेरे मामा ने अपनी 14 साल की भांजी से दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नजीबाबाद में तहेरे मामा ने रिश्ते को तार-तार करते हुए अपनी भांजी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उसकी 14 साल की बेटी अपनी दादी के पास रहती थी। पड़ोस में रहने वाला सुल्तान उसकी पुत्री पर बुरी निगाह रखता था। आठ नवंबर की रात पुत्री दुकान पर सामान लेने जा रही थी तभी सुल्तान ने उसे जबरन अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया।
आरोप है कि सुल्तान ने किशोरी को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां की तहरीर मिलते ही अपराध निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ सुनील कुमार सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें