फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डा.चिन्मय पांड्या का नजीबाबाद में स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
‘गायत्री संस्कारों को जीवन में आत्मसात करें’
विज्ञापन

नजीबाबाद। देव संस्कृति विवि शांतिकुंज के कुलपति डा.चिन्मय पांड्या ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर गायत्री परिवार के संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने की सलाह दी। उन्होंने गायत्री शक्तिपीठ को जनजागरण का लोक मंगल केंद्र बनाने का साधकों से आह्वान किया।
शांतिकुंज हरिद्वार के डा.चिन्मय पांड्या का नजीबाबाद पहुंचने पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कपिल सराफ के आवास और गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री साधकों ने भव्य स्वागत किया। देव संस्कृति विवि के कुलपति डा.पांड्या ने कहा कि विविधता में एकता और वसुधैव कुटुंबकम देश की पहचान है।
विज्ञापन

शांतिकुंज के व्यवस्थापक डा.दीपक कुमार, एसडीएम परमानंद झा की उपस्थिति में कारोबारी कपिल सराफ ने पगड़ी पहनाकर डा.चिन्मय पांड्या का स्वागत किया। राजन टंडन गोल्डी, हर्षित सराफ, राजीव अग्रवाल, मोनिका यादव, दीपक त्यागी, मोहित महेंद्रा ने पुष्प गुच्छ भेंट किए।
गायत्री शक्तिपीठ के जोनल कार्यालय पर 16 जनपदों से आए गायत्री प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए डा.चिन्मय पांड्या ने शांतिकुंज के आस्तिक्ता संवर्धन, पर्यावरण, स्वावलंबन, नारी जागरण, कुरीति उन्मूलन और स्वास्थ्य संवर्धन के कार्यक्रमों के प्रति समाज को जागृत करने, गायत्री शक्तिपीठ को आध्यात्मिक सेनेटेरियम के रूप में विकसित करने की सलाह दी। व्यवस्थापक डा.दीपक कुमार, कमल शर्मा, जितेंद्र सिंह, हरीश शर्मा, अवनीश कुमार, नरेश, विनेश ने शांतिकुंज के प्रमुख का अभिवादन किया।
विज्ञापन

पौधरोपण किया और पर्यावरण जागरूकता का दिलाया संकल्प
नजीबाबाद। गायत्री शक्तिपीठ स्थित पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उपवन केंद्र पर डा.चिन्मय पांड्या ने गायत्री साधकों के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने गायत्री परिवार के सदस्यों को पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरुक रहने, वृक्षों के संरक्षण और संवर्धन के लिए दायित्वों का निर्वाह करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें