फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह तक नहीं चलेंगी महत्वपूर्ण ट्रेनें

Thu, 03 Dec 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/बिजनौर। रेलवे ने तत्काल प्रभाव से चार ट्रेनें एक माह के लिए रद कर दी हैं। रेलवे ने 31 दिसंबर तक चार ट्रेनों का संचालन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है।
विज्ञापन


तड़के चार बजे नजीबाबाद से वाया बिजनौर गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन तथा गजरौला से 1.25 बजे आने वाली पैसेंजर ट्रेन तत्काल प्रभाव से एक दिसंबर से रद कर दी गई।

रेलवे ने एक दिसंबर से ही नजीबाबाद से गुजरने वाली अप और डाउन दिशा की सहारनपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें 31 दिसंबर 2015 तक रद कर दी। सहारनपुर, मुरादाबाद और गजरौला दिशा की ट्रेनें अचानक रद होने से दैनिक यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं, कंट्रोल से नजीबाबाद स्टेशन को ट्रेन रद होने के संदेश में ट्रेनों के रद होने का कारण नहीं बताया गया। गत वर्ष 28 दिसंबर से 15 फरवरी तक गढ़वाल एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का संचालन स्थगित रहा था। वहीं, रेल सूत्रों का अनुमान है कि दिसंबर अंत तक अन्य ट्रेनों का संचालन भी कोहरे के कारण प्रभावित हो सकता है।

इस बार बंद नहीं होगी गढ़वाल एक्सप्रेस
बिजनौर। जिले के रेल यात्रियों को कोटद्वार और दिल्ली ले जाने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस के पहियों पर इस बार कोहरा भी ब्रेक नहीं लगा पाएगा।

सर्दियों में भी गढ़वाल एक्सप्रेस का संचालन जारी रहेगा। साल 2003 में शुरू हुई गढ़वाल एक्सप्रेस जिले के यात्रियों को नजीबाबाद, कोटद्वार, गजरौला, हापुड़, गाजियाबाद, शाहदरा और नई दिल्ली पहुंचाती है। गढ़वाल और इंटरसिटी एक्सप्रेस हर साल दिसंबर के अंत में बंद होकर फरवरी की शुरूआत में फिर से संचालित होनी शुरू होती हैं।

ट्रेनों के बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। दो साल से इंटर सिटी को बंद नहीं किया जा रहा था। इस साल गढ़वाल एक्सप्रेस का संचालन भी बंद नहीं होगा।एसएस अरविंद कुमार के मुताबिक इस बार गढ़वाल एक्सप्रेस का संचालन बंद नहीं होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें