फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से चल रही निजी बस को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध तरीके से चल रही निजी बस को किया सीज
विज्ञापन

बिजनौर। अवैध तरीके से सड़क पर दौड़ रही निजी बस को चेकिंग में पकड़ लिया गया। बस को सीज करते हुए रोडवेज की कार्यशाला में खड़ा कराया गया। वहीं इसमें सवार यात्रियों को रोडवेज की बस से आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को शक्ति चौक पर परिवहन विभाग की टीम की ओर से चेकिंग की गई। इस दौरान
जालंधर पंजाब से बहराइच जा रही यात्रियों से भरी एक बस को रोका गया। चालक से कागज मांग मांगे गए तो मालूम हुआ कि एक साल से टैक्ट जमा नहीं किया गया है। वहीं फिटनेस 2019 में खत्म हो चुकी है। ऐसे में अवैध तरीके से सड़क पर दौड़ रही बस को चालान ही नहीं किया गया बल्कि सीज भी कर दिया गया। पीटीओ राकेश मोहन ने बताया कि बस को सीज करते हुए रोडवेज की कार्यशाला में खड़ा कराया गया है। इसमें सवार यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए रोडवेज बस की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें