फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध स्वीमिंग पूल तत्काल बंद होंगे

Sun, 14 May 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में एसडीएम वीके सिंह ने कहा कि नगर क्षेत्र में बगैर अनुमति चल रहे स्वीमिंग पुलों को बंद कर उनके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसडीएम ने जल निगम के एक्सईएन से भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। एसडीएम ने बताया कि स्वीमिंग पूल निर्माण के लिए जल निगम का अनापत्ति प्रमाण-पत्र जरूरी होता है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र के उमरी, खदाना, नींदडू, धामपुर, मटौरा, अमखेड़ा, सुहागपुर, टीचर्स कॉलोनी आदि के महावीर सिंह, शौनाथ सिंह, रहीश, अवतार सिंह, भारत सिंह, गिरधारी, शरद कुमार, विवेक कुमार, चेतन सिंह का कहना है कि बगैर प्रशासनिक इजाजत के अवैध ढंग से करीब एक दर्जन स्वीमिंग पूल बना लिए गए हैं। इनमें दिनभर पानी का दोहन हो रहा है। अधिकांश पूलों के पानी को भी संचालक नहीं बदलवाते। आरोप है कि एसडीएम से शिकायत के बाद भी अब तक सुनवाई नहीं हो सकी है।

उधर, एसडीएम वीके सिंह ने कहा कि बगैर परमिशन के चल रहे इन पूलों को तत्काल बंद कराने के लिए उन्हें कई बार शिकायत मिल चुकी है। एक्सईएन जल निगम की रिपोर्ट से इनके अवैध होने की पुष्टि हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जल निगम से पूछा गया है कि तहसील क्षेत्र के किस ब्लाक में भूमिगत जल के क्या हालात हैं। यदि ब्लाक डार्क जोन में है तो किसी भी हालत में ऐसे स्वीमिंग पूलों को नहीं चलने दिया जाएगा। सभी को नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें