फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किरतपुर के इतवार बाजार में हो रही अवैध वसूली

Sun, 18 Jun 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पशु बाजार के लिए जिला पंचायत से अधिकृत है वसूली का ठेका
विज्ञापन

- बाजार में अन्य सामान की फड़ और ठेला लगाने वालों की काटी जाती है रसीद
संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर। बिजनौर रोड पर मोहल्ला कोटला स्थित मैदान में प्रत्येक रविवार को लगने वाले इतवार बाजार में अवैध वसूली की जा रही है। यहां पर जिला पंचायत की ओर से पशु बाजार के लिए ठेका दिया गया है, लेकिन अब हालात बदले हुए हैं। प्रत्येक सप्ताह लगने वाली पैठ का किसी ठेकेदार के पास कोई लाइसेंस नहीं है, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने इतवार बाजार में लगने वाली पैठ में दुकानों के लाइसेंस से इन्कार किया है।
कोटला मैदान पर प्रत्येक सप्ताह बाजार लगता है, जहां छोटे बड़े दुकानदार अपनी दुकानें के फड़ लगाकर घरेलू सामान बेचते हैं। इन फड़ लगाने वालों से (दुकानदारों) ठेकेदार किराये के तौर पर रुपये वसूलते हैं। प्रत्येक सप्ताह लगने वाली पैठ से ठेकेदार लाखों रुपये की उगाही करता है। इस उगाही का किसी के पास कोई हिसाब-किताब नहीं है और न ही ठेकेदार के पास जीएसटी नंबर है। ठेकेदार की शह पर फड़ वाले धड़ल्ले से बेखौफ जीएसटी चोरी कर रहे हैं। यहां यह भी गौरतलब है कि इतवार बाजार में जिला परिषद से सिर्फ पशु बाजार अधिकृत है न फड़ लगाकर सामान बेचने वाले दुकानदार।
विज्ञापन

फड़ लगाकर खाद्य पदार्थों को बेचकर फड़ दुकानदार आम जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास खाद्य विभाग से जारी कोई लाइसेंस नहीं होता है। उधर, ठेकेदार की मिली भगत से दुकानदार सरकार को लाखों रुपये की कर चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
साप्ताहिक बाजार की तहबाजारी का ठेका देने का अधिकार अब जिला पंचायत के पास नहीं है। सिर्फ पशुओं के बाजार का ठेका ही जिला पंचायत करती है, लेकिन किरतपुर में किसी को ठेका नहीं किया गया है - श्याम बहादुर शर्मा, एएमए, जिला पंचायत

किसी को भी नगरपालिका की ओर से तहबाजारी का ठेका नहीं दिया गया है - मेघा गुप्ता, ईओ किरतपुर नगरपालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें