फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालन नदी के किनारे 37 बीघा जमीन से हटवाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
किरतपुर में मालन नदी के पास कृषि भूमि कब्जा मुक्त कराते अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
किरतपुर। एसडीएम नजीबाबाद मनोज कुमार और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल ने मालन नदी के किनारे करीब 37 बीघा जमीन से कब्जा हटवाया। इस जमीन पर पहले पट्टा हुआ था, जिसे बाद में निरस्त कर दिया गया था। पट्टा निरस्त होने के बाद इस जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम नजीबाबाद के निर्देशन में अधिशासी अधिकारी हरी लाल पटेल हल्का लेखपाल सुभाष ठाकुर मालन नदी के पास स्थित 37 बीघा जमीन को कब्जा धारकों से कब्जा मुक्त कराया। उक्त 37 बीघा कृषि भूमि पर किरतपुर के राशन डीलर अली नवाज खां अवैध कब्जा किए हुए थे। उक्त भूमि अली नवाज के पिता सेवानिवृत्त फौजी थे। बताया जा रहा है कि उक्त भूमि को सरकार ने फौजी के नाम पट्टा अलाट किया था। फौजी का पट्टा निरस्त होने के बाद भी उक्त भूमि पर अवैध रूप से अली नवाज खां काबिज था। उल्लेखनीय है कि सरकार के मिशन कब्जा मुक्त अभियान के तहत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में क्षेत्रीय लेखपालों के द्वारा अवैध कब्जाधारकों से भुमि को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें