फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खो नदी में होता मिला अवैध खनन, पोकलेन-डंपर सीज

विज्ञापन
बिजनौर के जहानाबाद खोबड़ा गांव के पास खो नदी में अवैध खनन के दौरान पकड़े गए पॉकलेन और डंफर। स्र
विज्ञापन
बिजनौर/बढ़ापुर। खो नदी में दो थानों की पुलिस ने रात में दो बजे अचानक छापा मारा। इस दौरान जहानाबाद खोबड़ा गांव के पास खो नदी में अवैध खनन होता मिला। यह खनन, पट्टे के तय स्थान से डेढ़ किलोमीटर दूर किया जा रहा था। इस कार्रवाई में खनन सामग्री से भरे सात डंपर, एक पोकलेन मशीन और एक लोडर को सीज किया गया है। जबकि बीस से अधिक खाली डंपरों के चालान काट दिए गए हैं। हालांकि पुलिस को आता देख डंपर चालक डंपरों को नदी में छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


शनिवार की रात दो बजे थाना नगीना देहात और बढ़ापुर की पुलिस ने जहानाबाद खोबड़ा गांव के पास खो नदी में खनन करने वालों की घेराबंदी कर दी। पुलिस की गाड़ियों को आता देख खनन कराने वाले और डंपर चालक भाग निकले। पुलिस को मौके पर सात भरे हुए डंपर और बीस से अधिक खाली डंपर खड़े मिले। पुलिस को आता देख डंपरों के चालक भी डंपरों को नदी में छोड़कर भाग गए थे। एक पोकलेन और एक लोडर भी नदी में मिला।
जांच में सामने आया कि खो नदी में खनन के लिए पट्टा जारी किया गया था मगर उक्त तय स्थान से डेढ़ किलोमीटर दूर नदी से खनन सामग्री निकाली जा रही थी। पुलिस ने अवैध खनन किए जाने के संबंध में राजस्व विभाग और खनन निरीक्षक को अवगत कराया। पुलिस टीम सात भरे हुए डंपर और पोकलेन मशीन तथा लोडर को लेकर थाने पहुंची, जिन्हें सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

उधर रविवार की दोपहर खो नदी में खनन स्थल पर खनन निरीक्षक सुनील कुमार मौर्य, नगीना तहसीलदार हेमराज सिंह, नायब तहसीलदार श्याम सुंदर भी मौके पर पहुंचे। खनन निरीक्षक ने नदी से अवैध खनन के गड्ढों की पैमाइश की। नदी में पानी होने के कारण अधिकारी ट्रैक्टर पर बैठकर मौके पर पहुंचे और पैमाइश की। उधर चर्चा ये भी है कि पुलिस की दबिश दे दौरान एक विभाग के दो कर्मचारी भी मौजूद थे, जोकि पुलिस को देखकर भाग निकले। सूत्रों का दावा है कि एक थाना प्रभारी को खनन कराने वालों ने मोटी रकम का ऑफर भी दिया था, मगर पुलिस रात में घेराबंदी जारी रखी।

चार दिन पहले सुंदरवाली में होता मिला था अवैध खनन
चार दिन पहले सुंदरवाली गांव के पास भी खो नदी में खनन होता मिला था। यह भी पट्टे की सीमा से बाहर था। उक्त जगह पर लखनऊ की टीम द्वारा छापे की बात कही जा रही थी। सुंदरवाली के पास खनन के मामले में भी तीन करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की बात सामने आ रही है।

वाहनों से अवैध वसूली पर डीएम ने लिखा था पत्र
रविवार को डीएम की ओर से जारी एक पत्र भी वायरल हुआ। यह पत्र 23 अक्तूबर को जारी किया गया था। सभी एसडीएम और सीओ को संबोधित इस पत्र में कहा गया था कि खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों से एक सिंडिकेट वसूली कर रहा है। रायल्टी वाले वाहनों को परेशान किया जा रहा है। इस संबंध में अपने अपने क्षेत्र में जांच कराकर कार्रवाई कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

रात में एक बजे डायल 112 पर नदी में खनन की शिकायत मिली थी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो खो नदी में अवैध खनन होता मिला। सात डंपर, एक पोकलेन और एक लोडर को सीज किया गया है। साथ ही कुल 34 वाहनों के विरुद्ध अवैध खनन करने संबंधी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दी गई है।.....गौतम राय, एएसपी देहात

बिजनौर के जहानाबाद खोबड़ा गांव के पास खो नदी में अवैध खनन के दौरान पकड़े गए पॉकलेन और डंफर। स्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें