फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तालाब से हटवाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। नगर पालिका परिषद ने मोहल्ला इस्लामनगर (आर्य नगर) स्थित तालाब को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। राजस्व विभाग और पालिका की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई और कब्जा हटाने के बाद तालाब की तारबंदी कर दी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की टीम ने अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल के नेतृत्व में अभियान चलाकर गाटा संख्या 2244 के तालाब को कब्जा मुक्त कराया। यह तालाब लंबे समय से विवादों में घिरा हुआ था और इस पर अवैध कब्जा होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। मौके पर पहुंची टीम ने पहले तालाब की पैमाइश कराई। इसके बाद अवैध कब्जों को हटाते हुए पूरे क्षेत्र को खाली कराया गया। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे कब्जाधारियों को पीछे हटना पड़ा। कब्जा हटाने के बाद तालाब की तारबंदी भी कर दी गई। पूरे अभियान के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल ने बताया कि तालाब पर लंबे समय से अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि नगर की सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराना प्राथमिकता में है। इस दौरान जेई स्मृति गुप्ता, प्रधान लिपिक देवेंद्र कुमार सहित नगर पालिका व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजस्व अभिलेखों के अनुसार यह भूमि तालाब के रूप में दर्ज है और किसी भी प्रकार का कब्जा पूरी तरह अवैध है। प्रशासन की टीम ने विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई की है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो और कठोर कदम उठाए जाएंगे। - विजय कुमार, नायब तहसीलदार धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें