फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सपा नेता की कॉलोनी में अवैध निर्माण को कराया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदड़ू। नींदड़ू-मनकुआ संपर्क मार्ग पर अवैध रूप से विकसित की जा रही सपा नेता अनुज मलिक की काॅलोनी में किए गए अवैध निर्माण को प्रशासन ने जेसीबी चलवाकर ध्वस्त करा दिया। बृहस्पतिवार को विनिमय क्षेत्र एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ तीन जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और काॅलोनाइजर के दफ्तर, ईंट-भट्ठे के सामने की चहारदीवारी व गेट के अलावा वहां बनी आरसीसी की सड़कों एवं बिजली के खंभों को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन


धामपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के अंथाई शेख-मनकुआ चौराहे पर सऊदी अरब के जद्दा शहर चले गए जफर जमील की कृषि भूमि है। उनकी मृत्यु के बाद पुत्र सऊद हाशमी ने 2014 में नींदड़ू खास निवासी चचेरे भाई माहिर जलील को इस भूमि का पावर ऑफ अटार्नी नियुक्त कर दिया। माहिर जलील ने 18 नवंबर 2017 को मैसर्स सुंदरपुर प्रापर्टीज गोल्डन टावर नई बस्ती बिजनौर निवासी सपा नेता अनुज मलिक, सैदपुर-बास्टा के चमन कुमार तथा अपने भाई नासिर जलील के नाम उक्त भूमि का बैनामा कर दिया। नासिर जलील की मृत्यु हो चुकी है।
प्रशासन की ओर से 22 जुलाई 2018 को भूमि पर खरीदारों का कब्जा करा दिया गया। इस पर सऊद के एक अन्य चचेरे भाई अथर निशात ने आपत्ति करते हुए निर्माण कार्य को अवैध बताया तथा प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। इसके बावजूद इस भूमि पर काॅलोनी विकसित की गई। कई लोगों ने प्लॉट खरीदकर आवास व प्रतिष्ठान बना लिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 25 मार्च को भी एसडीएम स्मृति मिश्रा के आदेश पर राजस्व विभाग एवं विनिमय क्षेत्र की संयुक्त टीम ने यहां बनाई दीवार, आरसीसी की सड़कें और बिजली के खंभों को जेसीबी से ध्वस्त कराया था। दो सप्ताह बाद बृहस्पतिवार को फिर से विनिमय क्षेत्र के योगेंद्र कुमार एवं नायब तहसीलदार कपिल कुमार आजाद के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पुन: मौके पर पहुंची तथा अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें