फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए जन सहभागिता जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेड जोन से बाहर आना है तो करें लॉकडाउन का पालन
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जारी लॉकडाउन का पालन करना होगा। लोगों ने रेड जोन में रह रहे जनपद वासियों को घर में रह कर कोरोना की जंग जीतने में मददगार बनने की सलाह दी है।
समाजसेवी एवं कारोबारी राजीव गुप्ता का कहना है कि लॉकडाउन का तीसरा चरण कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए सरकार का मजबूरी में लिया गया फैसला है। उन्होंने जनपद के नागरिकों से लॉकडाउन का पालन कर जिले को रेड जोन से बाहर निकालने में सहभागी बनें।
विज्ञापन

अग्रवाल सभा और सेवा भारती समाजसेवी संगठनों से जुड़ीं मंजू सिंघल कहना है कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव के लिए समाज जिम्मेदार है। उन्होंने कहा सरकारी प्रयासों के साथ लॉकडाउन का हृदय से पालन नहीं होता तब तक कोरोना की जंग जीतना मुश्किल है।
कारोबारी नील कमल राजन कहते हैं कि लॉकडाउन के प्रति जनता की लापरवाही ने बिजनौर सहित देश 139 जिलों को रेड जोन पहुंचा दिया। वक्त है कि हर इंसान घर पर रहकर ही कोरोना को हारने की मुहिम में समर्पित सिपाही का रोल अदा करे।
विज्ञापन

किसान नेता बाबूराम तोमर कहते हैं कि कोरोना महामारी की जंग जीतने के लिए लॉकडाउन का तीसरा चरण ब्रह्मास्त्र तभी साबित हो पाएगा जब हर व्यक्ति बीत रहे दो लॉकडाउन के दौरान हुईं भूलों को स्वीकार कर लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें