फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिल पूरा देंगे तो बिजली भी पूरी चाहिए’

विज्ञापन
नहटौर मे पंचायत की रणनीति बनाते भाकियू पदाधिकारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
‘बिल पूरा देंगे तो बिजली भी पूरी चाहिए’
विज्ञापन

नहटौर। भाकियू की जिला स्तरीय पंचायत में छह मई से विभिन्न विभागों के खिलाफ आंदोलन चलाने की रणनीति बनाई गई। जिले में किसानों की कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए भाकियू विधि प्रकोष्ठ गठित करने की भी घोषणा की गई। भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान बिल पूरा देंगे तो बिजली भी पूरी लेंगे।
भाकियू की एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित पंचायत में ब्लॉक व तहसील अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिला अध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने कहा कि जिले कुछ अधिकारी दबाव में किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। पुलिस की ओर से किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उनसे वसूली की जा रही है। इसके विरुद्ध अब भाकियू मोर्चा खोलेगी। जिले की बिलाई सहित चीनी मिलों का समय से गन्ना भुगतान न होने पर रोष व्यक्त किया गया। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल रही है और बिजली अधिकारी नलकूपों पर मीटर लगाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो छह मई को जिले के सभी 132 केवीए बिजली घरों और नौ मई को जिले के सभी बीडीओ दफ्तरों का घेराव कर आवारा पशुओं को उनके कार्यालयों में बंद किया जाएगा। जनपद की बेलगाम पुलिस के विरोध में 16 मई को सभी सीओ कार्यालयों पर धरना देकर किसानों व आम जनता पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमों को वापस कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान बिल पूरा देंगे तो बिजली भी पूरी लेंगे।
विज्ञापन

पंचायत में प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, युवा जिला अध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह, जिला संरक्षक मास्टर विजयपाल सिंह, महेंद्र प्रधान, युवा जिला महासचिव ललित तेलीपुरिया, तहसील अध्यक्ष बिजनौर कोमन सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष नहटौर रोहित राणा, गजेंद्र सिंह टिकैत, देवदत्त शर्मा, कविराज सिंह, संजीव कुमार, बलजीत सिंह, अवनीश कुमार, डॉ. विजय चौधरी, लक्ष्मी नारायण शर्मा आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें