फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने खेत में खड़ा गन्ना छोड़ने पर मिल अधिकारियों के आवास में भरने की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना न लिया तो मिल अधिकारियों के आवास पर डालेंगे गन्ना
विज्ञापन

चांदपुर। भारतीय किसान यूनियन ने चीनी मिल द्वारा किसानों का खेत में खड़ा गन्ना छोड़ने पर गन्ना मिल अधिकारियों के आवास में डालने की चेतावनी दी है।
भाकियू के ब्लाक जलीलपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों के खेत में अभी काफी गन्ना खड़ा है। कार्यकर्ताओं ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि चांदपुर क्षेत्र में किसी भी चीनी मिल ने किसी भी गन्ना क्रय केंद्र या मिल गेट पर गन्ना किसान के खेत में खड़ा गन्ना छोड़ दिया तो चांदपुर चीनी मिल के सीजीएम, गन्ना महाप्रबंधक आदि के आवास में गन्ना भरा जाएगा। भाकियू ने चांदपुर क्षेत्र व अन्य मिलों के क्रय केंद्रों का बचा हुआ गन्ना चांदपुर एसडीएम व तहसीलदार के आवास पर भरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इनमें भाकियू के ब्लाक महासचिव शीशपाल सिंह, चौधरी रामपाल सिंह, लुधियान सिंह, मुखिया रामफल, वरूण गुज्जर, अशोक कुमार, सुभाष कुमार, नरेंद्र सिंह, रामलाल प्रधान, उदयराज सिंह, नौवहार सिंह, कैलाश सिंह, वेदपाल सिंह, रोहिताश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें