फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं तो सामान नहीं पर अमल करें दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने कोरोना महामारी के मद्देनजर रविवार को तहसील क्षेत्र की सभी पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कहा कि वे अपने अपने क्षेत्रों में प्रचार कर लोगों और दुकानदारों को मास्क के प्रयोग के प्रति जागरूक करें। दुकानदारों को ताकीद करें कि मास्क नहीं तो सामान नहीं पर अमल करें।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि रविवार को डीएम उमेश मिश्रा ने सभी उपजिलाधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग में निर्देशित किया कि बाजारों में मास्क नहीं तो सामान नहीं का अभियान चलाए। इसके लिए ग्राहक और दुकानदार दोनों को मास्क लगाना जरूरी होगा। डीएम के आदेशों के परिपालन में उनके स्तर से सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी समितियों को सक्रिय कर दें। वे ध्यान रखें कि कोरोना पॉजिटिव लोग क्वारंटीन के बाद घरों से बाहर तो नहीं घूम रहे है। ऐसे सभी लोगों के घरों के बाहर सूचना लिखकर चस्पा करा दें। आदेशों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें