फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकड़ा में बाढ़ आई तो मचेगी तबाही

विज्ञापन
विज्ञापन
इकड़ा में बाढ़ आई तो मचेगी तबाही
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। अधिक बारिश हुई तो नगर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाना टेढ़ी खीर होगा। इकड़ा नदी को कब्जा मुक्त कराए बगैर क्षेत्र को बाढ़ से बचाना मुश्किल है। लोगों को आशंका है कि इस बार जोरदार बारिश हुई तो इकड़ा की बाढ़ से क्षेत्र में भारी तबाही होगी।
गांव धामपुर हुसैनपुर, मोहम्मदपुर सादा, कौड़ीपुरा, गजरौला, उदयपुरा आदि क्षेत्र के ग्राम वासियों दिनेश कुमार, रामपाल सिंह, राम सिंह, शीशराम सिंह का कहना है कि धामपुर नगर के बीच से गुजर रही ईकड़ा नदी बरसाती नदी के रूप में जानी जाती है। यह नदी पहाड़ों से निकलकर कडूला नदी में जाकर गिरती है। वर्तमान में इस नदी के हालात बहुत भयंकर हैं। नदी को लोगों ने अपने खेतों में मिलाकर इसके अस्तित्व को लगभग खत्म कर दिया है। जबकि गांव पुराना धामपुर और नगर के भीतर भाग में नदी की जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जे कर मकान बना लिए हैं। जिससे ईकड़ा नदी ने नगर में नाले का रूप धारण कर लिया है। नाले को पूर्व की तरह से नदी का स्वरूप दिलाने की मांग मांग की जा रही है।
विज्ञापन

बरसात में नदी में आने वाली बाढ़ लोगों की चिंता का कारण बनी है। लोगों का आरोप है कि वह कई बार नदी को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए तहसील दिवस में भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। पर सुनवाई नहीं हो रही है। राजस्व अभिलेखों के अनुसार नदी की चौड़ाई तीन मीटर से अधिक है। जो वर्तमान में केवल 10 फीट से कम रह गई है। क्षेत्र के गोपाल सिंह, सोहन सिंह, मुन्ना सिंह, हरवीर सिंह, महावीर सिंह, कृपाल सिंह आदि ने प्रशासन से नदी को अवैध कब्जों से मुक्त कराने और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
अवैध कब्जों को ध्वस्त कराने के लिए टीम का गठन : एसडीएम
एसडीएम विजय वर्धन तोमर का कहना है कि उन्होंने नदी को अवैैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग की टीम का गठन किया है। टीम पैमाइश कर अवैध कब्जों से नदी को मुक्त कराएगी। टीम के सामने कहीं कोई दिक्क्त है तो रिपोर्ट से उन्हें अवगत कराएगी। जिसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

एक्सईएन अवैध कब्जे हटवाएं : आरपी सिंह
मुरादाबाद मंडल के मुख्य अभियंता आरपी सिंह का कहना है कि उनके स्तर से एआईडी एक्सईएन राकेश कुमार को निर्देशित किया गया है। उन्हें बताया गया कि वे स्थानीय प्रशासन को साथ लेकर नदी की जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराएं।

धामपुर टीचर्स कॉलोनी , सुंदरनगर में ईकडा नाले के ऊपर बना अवैध अतिक्रमण- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें