फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश को खेतों में छोड़ा तो दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंश को खेतों में छोड़ा तो दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन

नहटौर। गोवंश को छूटा छोड़ देने वालों की अब खैर नहीं हैं। ऐसे गोवंश के मालिकों की पहचान कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। नगर पालिका ने एक छूटा गोवंश के मालिक की पहचान कराते हुए उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

छूटा गोवंश किसानों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। दर्जनों की संख्या में खेतों में घूम रहें गोवंश फसलों को नुकसान पहुंचा रहें हैं। किसान इन पशुओं से निजात दिलाने के लिए धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। कुछ पशुपालक ही रात के अंधेरे में अपने गोवंश को घर से दूर स्थान पर छोड़ देते हैं। नौ जून को नगर पालिका के कर्मचारियों ने निराश्रित गोवंश को नहटौर की चांदपुर चुंगी के पास से पकड़ा था। नगर पालिका ने पशु चिकित्सा अधिकारी से गोवंश की पहचान कराई। गोवंश के ईयरटैग आदि से उसके मालिक की पहचान गांव बेगराजपुर निवासी जय ब्रह्मदेव के रूप में हुई। नगर पालिका की ओर से उसे सूचना भी दी गई, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। नगर पालिका के ईओ की ओर से किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें