फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में पांच लाख नहीं मिले तो चढ़त से पहले भाग गया दूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में पांच लाख नहीं मिले तो चढ़त से पहले भाग गया दूल्हा
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। दहेज लोभी दूल्हे के कारण एक बेटी की डोली नहीं उठ सकी। दहेज में पांच लाख रुपये नकद नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने दूल्हे को चढ़त होने से कुछ देर पहले ही फरार कर दिया। शादी की सभी रस्में बुधवार को नूरपुर मार्ग स्थित नगर के मैरिज हॉल में होनी थीं। बरात के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। बरातियों एवं मेहमानों के लिए कई प्रकार के व्यंजन तैयार हो रहे थे, लेकिन दूल्हे के फरार होने से शादी नहीं हो सकी।
अमरोहा जनपद के गांव मनब्बरपुर निवासी जयवीर सिंह ने अपनी पुत्री का रिश्ता गांव मकनपुर थाना स्योहारा निवासी करन सिंह के पुत्र मोहित के साथ आठ महीने पूर्व तय किया था। वर पक्ष की ओर से शादी में दस लाख रुपये नकद देने की मांग की गई थी। पुलिस को दी तहरीर में जयवीर सिंह ने बताया कि 24 मई को लग्न टीके में रिश्तेदारों समक्ष दस लाख रुपये नकद दे दिए गए। एक जून को विवाह कार्यक्रम नूरपुर मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल में रखे गए थे। वधू पक्ष के लोग लड़की व रिश्तेदारों को लेकर परिवार सहित बुधवार सुबह ही मैरिज हॉल पहुंच गए। हर तरफ खुशी का माहौल था। शाम होने तक बरात के स्वागत के सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चढ़त होने से कुछ देर पहले ही दहेज कम देने को लेकर विवाद हो गया। वर पक्ष की ओर से जयवीर सिंह से पांच लाख रुपये नकद देने पर ही शादी करने की बात कही गई। वधू के पिता के असमर्थता जताने पर दूल्हा सैलून पर जाने के बहाने फरार हो गया और शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद धीरे-धीरे वर पक्ष के सभी परिजन मैरिज हॉल से गायब हो गए। गांव मकनपुर में भी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। जयवीर सिंह ने दूल्हे मोहित चौहान, पिता करन सिंह, भाई कपिल, भूपेंद्र, मां लक्ष्मी देवी, भाभी मीनू एवं ज्योति, बहन संगीता एवं सोनी के विरुद्ध शादी के नाम पर रकम ऐंठने, दहेज मांगने, धोखाधड़ी करने एवं मारपीट करने आदि के आरोप में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष आशीष तोमर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीम लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें