फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में घुल मिल गए हैं आईएएस प्रशिक्षु, गांव में लगती है चौपाल

Tue, 08 Nov 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षु आईएएस जानकारी लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नगीना में  आईएएस प्रशिक्षु गांवों में रात्रि चौपाल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी लेने समेत ग्रामीणों की दिनचर्या से भी परिचित हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों से प्रयोगात्मक ज्ञान प्राप्त करने के लिए योजनाओं के बारे में सवाल जवाब करने में भी प्रशिक्षु कतई नहीं हिचक रहे हैं। 
विज्ञापन


जिले में राष्ट्रीय प्रशासनिक एकेडमी मसूरी से आए 30 आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, तथा आईएफएस प्रशिक्षु जिले की धामपुर, नगीना व नजीबाबाद के गांवों में पांच नवंबर से प्रवास कर रहे हैं। ग्राम स्तरीय नोडल अधिकारी प्रशिक्षुओं को शासन की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। प्रशिक्षु नाली ,खड़ंजे समेत आवासों के बनाने तक की तकनीकी, क्वालिटी स्तर आदि की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षु रात को ग्रामीणों की चौपाल लगाते हैं।

ग्रामीणों की दिनचर्या, शासन की योजनाओं के बारे में उनका दृष्टिकोण जान रहे हैं। प्रशिक्षु ग्रामीणों से घुल मिल गए हैं। पूरा गांव उनके लिए एक परिवार बन गया है। नगीना तहसील क्षेत्र के ग्रामों महेशपुर व इस्लामाबाद में आईएएस प्रशिक्षु की टीमों ने पहुंचकर ग्रामवासियों से रूबरू होकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी व उनके क्रियान्वयन का अध्ययन करने का कार्य शुरू कर दिया है। पांच आईएएस प्रशिक्षु गांव महेशपुर में हैं।  
विज्ञापन


गांव इस्लामाबाद की टीम में दो महिला प्रशिक्षु समेत छह सदस्य हैं। गांव हीरावाली की टीम में पीडी नित्या आईपीएस, योगेश कुंभेजकर आईएएस, विजयराज आईआरएस, प्रविन्या आईएएस, जतिन अब्बी आईआरएस, गांव इस्लामाबाद की टीम में सतीश कुमार सिंह आईएफएस, दत्ता त्रिय सिन्धे आईएएस, अमित श्रीकृष्ण आईएफएस, गीतू भदोलिया आईआरएस, सरनीत ब्रोका आईएएस, सतीश कुमार सिंह, आईपीएस शामिल हैं। 

ओडीएफ टीम के साथ गांव में निरीक्षण किया तथा गांव की आबादी, शिक्षा के क्षेत्र में विकास, सफाई व्यवस्था, कृषि संबंधी, पानी की समस्याओं के संदर्भ में जानकारियां ली तथा सरकार की योजनाओं के संदर्भ में भी विस्तार पूर्वक ग्रामीणों से जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने जूनियर हाईस्कूल इस्लामाबाद में कृषि, शिक्षा, पंचायतराज के साथ साथ ग्रामीण लोगों के जीवन स्तर, सरकारी योजनाओं के संदर्भ में जानकारियां ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें