फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस प्रशिक्षु गांवों में करेंगे प्रवास

Mon, 07 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को 100 डायल का प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में तीस आईएएस, आईपीएस, आईआरएस तथा आईएफएस प्रशिक्षु तीन दिन तक जिले के गांवों में प्रवास करके शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वन की भौतिक जानकारी लेंगे। इस दौरान प्रशिक्षु ग्रामवासियों से रूबरू होकर  योजनाओं के बारे में उनके विचार मालूम करेगें। 
विज्ञापन

लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन एकेडमी मसूरी द्वारा 30 प्रशिक्षुओं को गांवों में जाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं उनके क्रियान्वयन का अध्ययन करने के लिए बिजनौर भेजा है। छह छह प्रशिक्षुओं की पांच टीम बनाई गई हैं। जो नगीना तहसील के गांव इस्लामाबाद व महेशपुर, धामपुर तहसील के गांव नंगली लादान, तथा नजीबाबाद तहसील के गांवों हसनपुर व बोरैकी में पांच नवंबर से सात नवंबर तक रात्रि प्रवास करेंगी। एकेडमी के फैकल्टी फार रूलर स्टडीज स्नेहाशीष मिश्रा नोडल अधिकारी हैं। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार प्रशिक्षुओं के कार्यक्रम के  क्रियान्वयन के लिए गांववार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। इनकी आेर से मार्गदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान ब्लाक के ग्राम स्तरीय अधिकरी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। 
वहीं  बिजनौर।  उत्तर प्रदेश पुलिस के डायल 100 योजना का पीआरवी प्रशिक्षण कृष्णा कॉलेज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी सिटी एमएम बेग ने किया। महिंद्रा डिफेंस सर्विस लखनऊ की टीम के पांच सदस्यों टीम लीडर कैलाश चंद्र, रक्षपाल सिंह, उत्तम सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह व देवराज ने पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया। डायल 100 में नियुक्त पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही निरीक्षक जगदीश कुमार, एसआई शिवशंकर, उमाकांत तिवारी, पूनम राठी भी प्रशिक्षण में सहयोग करेंगे। ड्राइविंग, मैप, लोकेशन आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। डायल 100 टीम को शहर क्षेत्र में घटनास्थल पर दस मिनट में तथा ग्रामीण क्षेत्र में 15 मिनट में पहुंचने का समय नीयत है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 249 मुख्य आरक्षी व आरक्षीगण ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण 18 दिन तक चलेगा। 24, 25 नवंबर को थानों व जीआरपी में तैनात पुलिसकर्मियों को व 26 नवंबर को राजपत्रित अधिकारीगण को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पुलिस पूरी तरह अपडेट होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें