बिजनौर में शक्निगर साई विहार कालोनी के सनातन मंदिर में बाबा खाटूश्याम जन्मोत्सव पर उनके भजनों
बिजनौर। शहर में बैराज रोड स्थित शक्तिनगर साईं विहार कॉलोनी के सनातन मंदिर में खाटूश्याम जन्मोत्सव पर भव्य कीर्तन हुआ। भजन गायिका आकांक्षा मित्तल ने मैं लाडला खाटू वाले का भजन गाया तो सभी झूम उठे। बाबा श्याम के जयकारों से पंडाल भी गूंज उठा।
कीर्तन से पहले बाबा श्याम की ज्योति प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद कीर्तन शुरू हुआ। मुजफ्फरनगर से आए गायक अलोक कुमार ने हे गणपत दिन दयाला से भजनों की शुरुआत की। भजन गायिका आकांक्षा मित्तल और उनकी टीम के बाबा श्याम के भजन सुनकर भक्त झूम उठे। मंदिर समिति ने माला व पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर में श्याम के भक्तों भीड़ रही। रात्रि 12 बजे आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, सनातन मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर में चार मई 2024 को बाबा खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। इस मौके पर उदय राठी, सुशील जैन, अनीता जैन, राखी राठी, रेनू चौधरी, सुमन, विपिन कुमार, संजय गुर्जर, सोनी, गौरव भारद्वाज मौजूद रहे।