फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: निकाह करके रुखसती से मुकरने वाला पति किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। निकाह करके रुखसती से मुकरने वाले पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन





कस्बे के एक मौहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि मौ. शाहनवाज मौ. रामलीला ग्राउण्ड दसवा घाट थाना नागफनी जनपद मुरादाबाद से उसकी मुलाकात एक शादी समारोह में गांव दुलीचंदपुर हुई थी। शाहनवाज की बहन ने दोनों जान पहचान कराई। उसके बाद दोनों का प्रेम प्रसंग चलने लगा। आरोप है कि शाहनवाज ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में मुकर गया। बताया कि 2 फरवरी को उसने इसकी शिकायत थाना नहटौर में की।
विज्ञापन

पुलिस के डर की वजह से शाहनवाज निकाह करने को तैयार हो गया तथा 17 फरवरी को शाहनवाज ने उससे निकाह कर लिया। साथ ही एक शर्त लगा दी कि रूखसती उसकी बहन के निकाह के समय ही होगी। परंतु शाहनवाज की बहन का रिश्ता टूट गया। इसके बाद शाहनवाज अपनी बात से मुकर गया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने शाहनवाज सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें