फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रेमी की हत्या से आहत प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। आनंदीपुर गांव में प्रेमी हिमांशु त्यागी की हत्या से आहत होकर प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी। तीन दिन पहले युवती के भाई ने अपने दोस्तों के संग मिलकर हिमांशु की हत्या कर दी थी। प्रेमी की मौत से आहत दिव्या (23) ने बुधवार को जहर खा लिया था। शनिवार को अस्पताल से घर लाए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नौबत सिंह की पुत्री दिव्या का गांव के ही हिमांशु से करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 22 जुलाई को दिव्या के भाई आकाश ने संजीव कुमार उर्फ भंडारी, सिद्धांत कुमार के साथ मिलकर हिमांशु की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इससे आहत होकर बुधवार की देर शाम दिव्या ने जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसको जसपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिवार वालों ने फिर धामपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद उसे एम्स में भर्ती करा दिया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन शुक्रवार को घर ले आए। शनिवार की सुबह घर पर ही युवती ने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार गांव पहुंचे। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि दिव्या हिमांशु त्यागी की हत्या से आहत थी। इसी वजह से उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था।
बहन के प्रेमी की हत्या में जेल जा चुका है आरोपी
22 जुलाई को हिमांशु त्यागी की हत्या के बाद दिव्या के भाई आकाश और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को जेल भेजा जा चुका है। इस घटना के बाद युवक और युवती दोनों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

शादी में आड़े आ गया था जाति बंधन
दिव्या की मां रेखा देवी ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से तीन साल से प्यार करते थे। उनकी बेटी खुश थी और शादी करने को तैयार भी थी। लेकिन, हिमांशु के परिवार वालों ने जाति को लेकर एतराज जता दिया था। हिमांशु ही उनकी बेटी को जहरीला पदार्थ देकर गया था। बता दें कि युवती दलित और युवक सामान्य वर्ग से था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें