फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जनपद के 190 परिषदीय स्कूलों में 15 से भी कम छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। जिले में लगभग 190 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें छात्र संख्या 15 से कम है। बीते वर्ष 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में मर्ज किया गया था लेकिन बाद में यह आदेश वापस हो गया था।
विज्ञापन

जनपद में 2123 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह से जुलाई तक इन स्कूलों में नए प्रवेश बढ़ाने को लेकर अभियान चलाया जाता है। स्कूल चलो अभियान के तहत अभिभावकों को जागरूक करने के लिए रैलियां निकाली जाती हैं तथा शिक्षक घर-घर जनसंपर्क करते हैं लेकिन छात्र संख्या में अपेक्षा के अनुरूप इजाफा नहीं हो रहा है।
बीते वर्ष 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को चिह्नित किया गया था। ऐसे लगभग 600 स्कूल पाए गए थे। अब भी 190 से ज्यादा स्कूल ऐसे हैं, जिनमें छात्र संख्या 15 से कम है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना का कहना है कि कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को चिह्नित कर उनमें छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें