फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से किया बेहाल

विज्ञापन
बिजनौर में तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए मुंह पर पकड़ा लपेटकर जाती युवतियां। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल
विज्ञापन

बिजनौर। भीषण गर्मी से जिलेवासियों को शुक्रवार को भी राहत नहीं मिली। नगर, गांव, सड़क हों या बाजार, लोग सूरज की तेज धूप से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करते नजर आए। किसी ने छाता लगाया हुआ था तो किसी ने कपड़ा लपेटा हुआ था।
विज्ञापन

शुक्रवार को भीषण गर्मी के बीच सड़कों और बाजारों में लोगों की काफी आवाजाही रही। कोरोनो के खतरे और गर्मी के बावजूद लोग खरीदारी करने के लिए घरों से निकल रहे हैं। तेज धूप में ही बैंकों के सामने खाताधारकों की लंबी कतार लगी रहती है। तेज धूप की तपिश से बचने के लिए लोग खासकर महिलाएं छाते लगाकर घूम रहे हैं। दुपहिया वाहन चलाने वाली युवतियां चेहरा, सिर और हाथों को पूरी तरह से दुपट्टे और हैंड ग्लब्ज से ढके हुए नजर आई तथा आंखों को गर्म हवा और धूल-मिट्टी से बचाने के लिए धूप के चश्मे में दिखीं। वहीं पुरुष युवा वर्ग साफा बांधकर सिर व चेहरे को धूप से बचाने की कोशिश करता नजर आया। इसके अलावा गर्मी में गन्ने का रस, नींबू पानी, शिकंजी और लस्सी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। गर्मी के दिनों में सड़कों के किनारे थोड़ी-थोड़ी दूर पर ठेले वाले खड़े रहते हैं। जो लोगों को गर्मी से काफी राहत दिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें