फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खेत की तार-बाड़ पर गिरा एचटी लाइन का तार, करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर/चंदक। मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम खलीउल्लापुर उर्फ खिरनी में खेत पर की गई तार-बाड़ पर एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। तार-बाड़ में दौड़े करंट की चपेट में आने से किसान सतीश के 20 वर्षीय पुत्र जयदेव की मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह नौ बजे हुई घटना के बाद गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने गांव के पास मंडावर-बालावाली मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद अधिकारियों के समझाने पर परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए।
सतीश के खेत के बराबर में दूसरे किसान ने फसल की सुरक्षा के लिए तार-बाड़ कर रखी है। खेत के ऊपर से गुजर रही उच्च विद्युत क्षमता की विद्युत लाइन का तार रात में किसी समय टूटकर तार-बाड़ पर गिर गया। रविवार सुबह करीब नौ बजे जयदेव अपने दखखेात पर गया था तो वह तार-बाड़ में फैल रहे करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और विद्युत विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन

घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए युवक के शव को मंडावर-बालावाली रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और विद्युृत विभाग के अधिकारियों ने परिजनों को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया। इस पर करीब दो घंटे बाद जाम खोला गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जयदेव की बहन दिव्यांग है। वह पिता के साथ खेती में सहयोग करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें