रतनपुर में जई के साथ मारपीट कर रहे युवकों को रोकती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में हाईटेंशन तार टूटने पर करंट स भैंस की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने लाइनमैन को बंधक बना लिया। गांव पहुंचे जेई व एसडीओ के साथ भी नोकझोंक की गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाइनमैन को मुक्त कराया। गांव रतनपुर निवासी सतपाल सिंह के घर के पास गेहूं के खेत में ट्रांसफार्मर रखा है। मंगलवार को घर के पास उनकी भैंस बंधी थी और वहां उनकी पत्नी बबीता व पुत्री भावना खड़ी थे। सतपाल सिंह ने बताया कि दोपहर एचटी लाइन का तार टूटने से उनकी भैंस मर गई। वहां खड़ी पत्नी व पुत्री करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। सतपाल सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी देने के लिए कई बार जेई को फोन किया पर उन्होंने उठाया ही नहीं, फिर उन्होंने बिजलीघर पर जानकारी दी। हादसे के करीब 15 मिनट तक एचटी लाइन में करंट दौड़ता रहा।
ग्रामीणों ने लाइनमैन उदय पाल व विपिन को बंधक बना लिया। इसके बाद आए जेई बहराम व एसडीओ शोभित कुरिल के साथ भी नोकझोंक की। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों लाइनमैन को मुक्त कराया।
लोगों का कहना है कि एचटी लाइन जर्जर हालत में है। कई बार शिकायत के बाद भी निगम ने समस्या का समाधान नहीं कराया। इसके चलते अब हादसा हुआ।