फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे हॉस्पिटल को सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। नोडल अधिकारी ने बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे प्रयास हॉस्पिटल को सील कर दिया। अवैध हॉस्पिटल पर छापेमारी की सूचना मिलते ही कई क्लीनिक संचालक शटर गिराकर भाग गए।
विज्ञापन


मंगलवार को नोडल अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. एके सिंह, नायब तहसीलदार धामपुर ओमकार सिंह व राजकमल पुलिस बल के साथ नूरपुर रोड स्थित प्रयास हॉस्पिटल पर पहुंचे, जहां पर उन्हें ओपीडी कर्मचारी मिले। सूचना पर अस्पताल संचालक डॉ. दिनेश कुमार भी वहां पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से रजिस्ट्रेशन आदि कागजात मांगने पर अस्पताल संचालक ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया गया है। इस पर नोडल अधिकारी ने हॉस्पिटल पिछले दो वर्षों से संचालित होने, पहले भी जांच करने की बात कही। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल की मदद से स्टाफ, मरीज को बाहर निकाल कर अस्पताल सील कर दिया। नोडल अधिकारी एके सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार के समक्ष हॉस्पिटल को सील कर दिया है। उक्त हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें