अस्पताल के कर्मचारी का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में क्रिकेट हुए अस्पताल के एक कर्मचारी की हार्टअटैक से मौत हो गई। उक्त कर्मचारी मैच में दौड़ते हुए अचानक गिर गया। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद उसे फिर से अटैक आया और उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवारों में कोहराम मचा है।
बताया गया कि रविवार को विवेक कॉलेज के मैदान में कुछ लोग मैच खेल रहे थे। एक टीम में निजी अस्पताल का एक कर्मचारी मोनू उर्फ गौरव शर्मा (40) शामिल था। वहीं, मैच में दौड़ते हुए उक्त कर्मचारी अचानक मैदान में गिर पड़ा। अन्य खिलाड़ी आनन-फानन उसे अस्पताल में ले गए, जहां जांच करने पर पता चला कि हार्टअटैक आया है। इसके बाद अस्पताल में उसे एक बार फिर हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से अन्य साथियों व परिवार में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें: बसपा इन सीटों पर खेलेगी बड़ा दांव: दोनों प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, जल्द होगी घोषणा