फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नक्शा पास कराए बिना बनाया हॉस्पिटल, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मदनमोहन चौराहे पर पालिका के कुएं और जमीन पर अवैध रूप से हॉस्पिटल बनाने के मामले का प्रशासन ने संज्ञान लिया। विनियमित क्षेत्र का बिना नक्शा पास कराए हॉस्पिटल निर्माण करने की शिकायत के बाद अधिकारियों ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किए लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला साेतियान वार्ड-29 की सभासद लक्ष्मी अग्रवाल वर्मा ने डीएम और एडीएम प्रशासन से कुएं पर निर्माण करने की शिकायत की थी। उन्होंने वार्ड में पालिका के कुएं की भूमि पर अस्पताल का निर्माण करने पर जांच की मांग की।
जांच में सामने आया कि यह कुआं पालिका के संपत्ति में 13वें नंबर में दर्ज है। इस प्रकरण को लेकर 11 दिसंबर 2025 को नियत प्राधिकारी एवं एसडीएम सदर ने अस्पताल के संचालक जतिन सिंह निवासी सोतियान को नोटिस भेजकर एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा था। मगर, उन्होंने अभी तक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें