नजीबाबाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरने पर बैठीं आशाएं।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के धामपुर में कासमपुरगढ़ी ब्लाक की आशा बहू कल्याण समिति से जुड़ी आशाओं ने मंगलवार को धामपुर में एसडीएम कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक एवं बाबू ने आंदोलनरत आशाओं के साथ अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। अभद्रता के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
आशाएं मधुलता, निंदो कौर, पिंकी रानी, नीलम रावत, रेखा, ब्रजवाला, रंजना, चमनकली, सुनीता, पूनम, जिंदल कौर, ऋतु , लोकेश कुमारी के नेतृत्व में आशाएं काफी संख्या में एसडीएम कार्यालय पर पहुंची। वहां पर इन महिलाओं ने पीएचसी के प्रभारी डा. रजनीश , बाबू प्रदीप चौहान, संगिनी सुरुचि एवं गीता पर आशाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया। आठ के खिलाफ पुलिस में तहरीर: प्रभारी चिकित्सकः आशाओं के आरोपों पर पीएचसी के प्रभारी डा. रजनीश ने कहा कि उन पर लगे आरोप गलत हैं। उनका आरोप है कि पल्स पोलियो अभियान के तहत आशाओं ने कई बूथों पर जाकर सरकारी कार्य में बाधा डाली। टेलीशीट तक छीनकर फाड़ी गई। इसके चलते आठ आशाओं के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। उनके साथ ही बाबू प्रदीप चौहान ने कहा कि उनकी ओर से कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया। उनकी लड़ाई सरकार से है, विभाग से नहीं: बीना देवी ः धामपुर।बीना रानी, राजवाला का कहना है कि यदि किसी भी आशा के साथ कोई अधिकारी अभद्रता करने का प्रयास करेगा तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।