फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी राज में नहीं इंसाफ की आस : पीएल पुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
योगी राज में नहीं इंसाफ की आस : पीएल पुनिया
विज्ञापन

बिजनौर। कोर्ट में पेशी पर आए शाहनवाज की हत्या का मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। कांग्रेस ने इसे लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस से राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता पीएल पूनिया ने कोर्ट परिसर में हत्या होने को योगी आदित्यनाथ की सरकार की विफलता बताया है।
विज्ञापन

फोन पर दिए बयान में पीएल पूनिया ने कहा कि वैसे तो हत्या दो अपराधियों के बीच हुई है, लेकिन खुलेआम न्यायालय में हत्या योगी सरकार की विफलता को बताती है। पीड़ित के परिवार के लोगों को कानून व्यवस्था पर इतना भी भरोसा नहीं था कि आरोपियों को सजा मिलेगी। कहा कि सरकार कानून का राज लाने के जिस एजेंडे पर आई थी वह फेल हो गया है। प्रदेश को अपराधमुक्त करना, अपराधियों के पलायन करने के बयान योगी आदित्यनाथ के खुद के हैं। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। अब न्यायालय भी अपराधियों से सुरक्षित नहीं हैं। जब गरिमापूर्ण स्थान ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो कौन सी संस्था बचेगी जो पीड़ितों को इंसाफ दिलाएगी। कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने देश की सुरक्षा का ताना बाना खत्म कर दिया है। देश के आजाद होने के बाद से ऐसी परिस्थिति कभी नहीं जो आज है। नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कहा कि यह देश और संविधान के खिलाफ है। अकेले असम राज्य में 19 लाख लोग नए कानून से देश के बाहर हो रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने भी नियम लाने का नमूना असम में देख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें