सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के बनेंगे उम्मीद कार्ड
नजीबाबाद। रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को निशुल्क मेडिकल सुविधा के लिए रेलवे उम्मीद कार्ड उपलब्ध कराएगा। नजीबाबाद स्टेशन सहित रायसी से कांठ तक के समस्त स्टेशनों पर उम्मीद कार्ड बनाने के शिविर लगाए जाएंगे।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मुरादाबाद के निर्देशन में रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और आश्रित कर्मचारियों के लिए उम्मीद कार्ड बनवाने के शिविर लगाए जाएंगे। एसएस नजीबाबाद जयपाल सिंह, प्रभारी सीआईटी संतोष अरोड़ा ने बताया कि 16 नवंबर को नजीबाबाद, फजलपुर, मौअज्जमपुर, चंदक, बालावाली और रायसी स्टेशनों पर उम्मीद कार्ड बनाने के शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों और आश्रितों से अपने समस्त प्रमाण पत्र के साथ निशुल्क मेडिकल सुविधा के लिए उम्मीद कार्ड बनवाने का आग्रह किया।
एसएस जयपाल सिंह ने बताया कि उम्मीद कार्ड धारक सेवानिवृत्त रेलकर्मी कहीं पर भी निशुल्क मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रेलवे की ओर से 18 नवंबर को मुरशदपुर, बुंदकी, हबीबवाला, पुरैनी, नगीना क्षेत्र के सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के लिए शिविर लगेंगे। 19 नवंबर को धामपुर, चकराजमल, स्योहारा और धामपुर स्टेशनों पर तथा 20 नवंबर को मेवा नवादा से कांठ स्टेशन तक के रेलवे स्टेशनों पर सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के लिए उम्मीद कार्ड बनाने के शिविर लगाए जाएंगे।