फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लाख किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के करीब तीन लाख किसानों को शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी हुई है। इन किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के दो-दो हजार रुपये जाएंगे। बाकी किसानों के खातों में भी दिसंबर में ही सम्मान निधि की किस्त पहुंच जाएगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाते हैं। तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये में किसानों के खातों में जाते हैं। किसानों को पिछली किस्त अगस्त में जारी हुई थी। तब जिले के साढ़े तीन लाख किसानों के खातों में किस्त के पहुंचे थे। दिसंबर को तीन लाख 53 हजार किसानों के खातों में यह राशि जानी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को किसानों को संबोधित करने के बाद किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी की है। जिले के करीब तीन लाख किसानों के खातों में योजना की किस्त शुक्रवार को ही जाने की बात कही जा रही है। बाकी किसानों को भी इसी महीने योजना की किस्त जाएगी।
विज्ञापन

कृषि मंत्री पहुंचे बिजनौर
बिजनौर। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार देर रात बिजनौर पहुंचे। उन्होंने डाक बंगले पर कृषि विभाग के अफसरों की बैठक की। योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट देखी। पात्र किसानों को योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिए। कहा कि किसानों का हित सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दौरान तमाम भाजपा नेता व जिले के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें