फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड राज्य के बरामद पांच बच्चों की घर वापसी अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में झारखंड राज्य के बरामद बच्चों की घर वापसी अटक गई है। इसकी वजह है कि झारखंड के लातेहर जिले के बाल कल्याण विभाग से प्रशासन को जो पत्र मिला है, उसमें बच्चों के नाम में भिन्नता बताई जा रही है। प्रशासन ने मामले को सुलझाने के लिए झारखंड के संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा है। बरामद बच्चे नजीबाबाद की चाइल्डलाइन में पिछले 22 दिन से रह रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने 19 से 26 नवंबर के बीच झारखंड राज्य के जिला लातेहार से बालश्रम को लाए गए पांच बच्चे हल्दौर तथा नहटौर थाना क्षेत्र के गांवों से बरामद किए थे। बाल कल्याण अधिकारी रूबी गुप्ता के अनुसार दो बच्चों के पास आधार कार्ड मिले थे। बरामद बच्चों के नाम अनिल, प्रदीप, दशरथ, बबलू तथा अजय हैं। बच्चों को चाइल्डलाइन नजीबाबाद भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि पांचों बच्चे जल्द अपने घर जाना चाहते हैं। विभाग ने बच्चों के पते आदि के सत्यापन के लिए फोन से झारखंड राज्य के जिला लातेहार के बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया था। वहां के अधिकारियों ने बच्चों के पते सही बताकर भेजने को कह दिया था। रूबी गुप्ता के अनुसार अब प्रशासन को बाल कल्याण विभाग लातेहार से पत्र मिला है। इसमें पांच में से चार बच्चों के नाम में भिन्नता बताई है। इसके चलते बच्चों को उनके घर भेजने का मामला अटक गया है। इस बारे में दोबारा जिला बाल कल्याण अधिकारी लातेहार को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें