फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में पढ़ी गई जुमे की नमाज

विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते बंद पड़ी फलचौक स्थित जामा मसजिद। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
घरों में पढ़ी गई जुमे की नमाज
विज्ञापन

धामपुर। लॉकडाउन के तीसरे दिन शुक्रवार को नगर में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने एनाउंस कर लोगों को चेतावनी दी कि कोई भी घर के बाहर नजर आया तो कार्रवाई होगी। पुलिस ने शुक्रवार को तीन वाहनों को सीज किया और नौ को चालान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुमा होने के बावजूद लोगों ने मस्जिदों की बजाय अपने घर पर नमाज अदा की। मस्जिदों को बंद रखकर झार पर नमाज पढ़ने की अपील चस्पा कर दी गई थी। मस्जिदों से केवल अजान होगी। मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही। विधायक अशोक राणा का कहना है कि उनके द्वारा सभी को प्रेरित किया जा रहा है कि वह किसी भी दशा में घर से बाहर न निकलें। सरकार की एडवाइजरी का पालन करें। पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान का भी यही कहना है। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं से परिवार के साथ घरों में ही रहने के लिए कहा है। शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज के मद्देनजर मौलवियों ने मस्जिदों से एनाउंस कर मुसलमानों को अवगत करा दिया था कि वह किसी भी दशा में मस्जिदों में नमाज न पढ़ें। घर में भी एक एक मीटर की दूरी से नमाज पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें