फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग के जुलूस के साथ होली का हुड़दंग शुरू

विज्ञापन
एक दूसरे को रंग में सराबोर करते युवक। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
रंग के जुलूस के साथ होली का हुड़दंग शुरू
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर में रंग की एकादशी के साथ होली का हुड़दंग शुरू हो गया। भाजपा विधायक अशोक राणा, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, रवि चौधरी, महेंद्र धनौरिया, पवन कुमार अग्रवाल, दिनेशचंद्र अग्रवाल नवीन आदि ने मंदिर में ठाकुर जी की पूजा अर्चना कर जुलूस का उद्घाटन किया। कमेटी की ओर से अतिथियों पगड़ी और पटका पहनाकर स्वागत किया। जुलूस में कई झांकियां शामिल रहीं।
बृहस्पतिवार को नगर के लोग बड़ी संख्या में फल चौक पर एकत्र हुए। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मंदिर में ठाकुरजी की पूजा की। उन्हें ठंडाई का भोग लगाया। अतिथियों ने फीता काट कर व आसमान में गुब्बारे उड़ाकर जुलूस का उद्घाटन किया। जुलूस में कई झांकियां शामिल रहीं। युवक ढोल की थाप पर और डीजे पर होली के गानों की धुन पर जमकर डांस कर रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार युवकों की टोली लोगों को पिचकारियों के रंग से सराबोर करती चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान की छतों से युवक और युवतियां बाल्टियों से हुलियारों पर रंग की बरसात कर रहे थे। जुलूस नगर के सभी परंपरागत मार्गों से होता हुआ चौक पर जाकर संपन्न हुआ। इस मौके पर दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन, रामबाबू सराफ, वीरेंद्र रस्तोगी, महंत पीयूष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, मनोज अग्रवाल, महेश चंद्र, शेखर अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, विक्रम सिंह, संयम जैन, अध्यक्ष विभू बंसल, लाला लाजपतराय मुखिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल, भूपेंद्र सैनी, विजय जैन, राकेश चौधरी, नवचेतन शर्मा, अरुण शर्मा अलवा, लवी शर्मा, विनीत कौशिक आदि मौजूद रहे।

01द्द धामपुर में जुलूस में डांस करते डांसर- फोटो : DHAMPUR

धामपुर में निकले जुलूस में एक दूसरे पर रंग बरसा कर होली खेलते युवक।- फोटो : DHAMPUR

धामपुर में गीले रंग के जुलूस में हुलियारों पर रंग बरसाते युवक।- फोटो : DHAMPUR

होली एकादशी जुलूस के उद्घाटन के अवसर पर मौजूद विधायक अशोक राणा, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता व अन्य प- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें