फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैनवास पर खेली होली

Sun, 19 Mar 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के इंदिरा पार्क में आयोजित वर्कशॉप में चित्रकारों द्वारा बनाई गईं पेंटिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में समकालीन बिजनौर चित्रकार समूह की ओर से होली के रंग कैनवास के संग कार्यशाला हुई। चित्रकारों ने कैनवास पर रंग से होली खेलते हुए प्रकृति का चित्रण किया। होली पर बनाए गए चित्रों की सभी ने प्रशंसा की।
विज्ञापन

इंदिरा पार्क में हुई कार्यशाला में मुजफ्फरनगर से आए ख्यातिप्राप्त पत्रकार मनोज सिंह ने कैनवास पर सुंदर चित्र बनाए। उन्होंने चित्रकारी को अध्यात्म से जोड़ते हुए कहा कि चित्रकार साधक की तरह होता है। जिस प्रकार एक भक्त सब कुछ भूलकर ईश्वर की भक्ति में लीन हो जाता है, उसी तरह चित्रकार सब कुछ भूलकर चित्र बनाता है।
डॉ. ऋचा शर्मा ने अपना चित्र भारतीय सेना को समर्पित करते हुए होली के रंग भारतीय सेना के संग विषय पर चित्र बनाया। 
कृष्णा कॉलेज में कला प्रवक्ता रुचि सिंह ने चित्र में होली खेलती महिला के भावों का सुंदर चित्रण किया। निशा राजपूत ने प्रकृति का चित्रण किया। रामनारायण सिंह ने फूलों की घाटी का चित्र बनाया। कला प्रवक्ता अरशद अली व नौशाद अख्तर ने होली के रंगों के सुंदर चित्र बनाकर छाप छोड़ी। मुकुल कुमार ने चिड़ियाओं के सुंदर चित्र बनाए। पूजा रानी ने चित्र में उकेरी। अंजना टांक व उजमा ने राधा-कृष्ण की होली को चित्रित किया। पवन कुमार, मुक्तामणि त्यागी, रजनी बंसल के चित्रों को भी पसंद किया गया। 
विज्ञापन

 सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने चित्रकारों का उत्साहवर्धन किया। इंद्रदेव भारत  मनोज सिंह ने अपनी बनाई तीन पेंटिंग समूह को भेंट कीं। आयोजन में अभिषेक चौधरी, अतीक दानिश का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें