फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर उड़ा रंग-गुलाल, घुली गुजिया की मिठास

विज्ञापन
बिजनौर में दुल्हैंडी पर मस्ती करती युवती और महिलाएं। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
जमकर उड़ा रंग-गुलाल, युवाओं ने मचाया धमाल
विज्ञापन

बिजनौर। जिले भर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। होली के लोक गीतों और डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। गुजिया की मिठास होली पर पूरी तरह घुली रही।
विज्ञापन

रविवार को होलिका दहन के बाद रात तक युवा डीजे पर थिरकते रहे। दुल्हैंडी पर सुबह से ही बच्चों पर होली का खुमार चढ़ गया। बच्चे ने गुब्बारों में पानी भरकर होली खेलने की तैयारी में जुट गए। महिलाएं घरों में पकवान बनाने में जुटी रहीं। करीब नौ बजे से रंग खेलना शुरू हो गया। युवा भी डीजे की थाप पर जमकर थिरके। वे वाहनों से अपने दोस्तों के घर जाते रहे और रंग लगाते रहे। होली पर गुजिया और मठरी का स्वाद सभी को बहुत भाया। महिलाएं भी टोली बनाकर एक-दूसरे के घर जाती रहीं। होली के मौके पर शहरवासियों ने रंग का जुलूस भी निकाला। जुलूस में ढोल, डीजे की थाप पर जमकर डांस किया गया। रात तक होलियारों ने जमकर धमाल मचाया। इसके बाद शाम को बच्चों और युवाओं ने पतंग भी उड़ाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें