फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दौर थाने में लगी आग, हड़कंप

Thu, 03 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। हल्दौर थाने में रखे तारकोल के ड्रमों और यूकेलिप्टिस की सूखी पत्तियों में लगी भीषण आग से एक दर्जन वाहन जलकर राख हो गए। थाने में आग लगी देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। फायरब्रिगेड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


हल्दौर थाने में बने आवासों के पीछे की ओर दर्जन भर से अधिक वाहन लावारिस स्थिति में नीलामी के लिए खड़े हैं। यहां पर यूकेलिप्टिस के सूखे पत्ते भी पड़े हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे यूकेलिप्टिस के पत्तों में आग लग गई। आग ने वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

वाहनों के टायरों व ड्रमों में रखे तारकोल ने तेजी से आग पकड़ ली। वाहनों से आग की लपटें उठती देखकर पुलिसकर्मियों व आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने आग लगने की सूचना फायरब्रिगेड को दी।
विज्ञापन


फायरब्रिगेड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में चार कार, चार बाइक, एक स्कूटी, एक टेंपो सहित करीब दर्जन भर वाहन जल गए। माना जा रहा है कि किसी ने बीड़ी पीकर यूकेलिप्टिस के पत्तों में फेंक दी होगी, जिससे आग लगी। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव का कहना है कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें