फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में प्रदर्शन कर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उधर, पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

रविवार को हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और वहां पर दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया। पीड़ित के पिता ने बताया कि 18 फरवरी को उनकी बेटी धामपुर किसी कार्य से गई थी। इस दौरान तीन युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर अपहरण कर दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें