फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाईवे का चौड़ीकरण शुरू, दोनों ओर बिछेंगी इंटरलॉकिंग टाइल्स

विज्ञापन
नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर हाईवे का चौड़ीकरण कार्य करता श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
नजीबाबाद। नगर के आदर्श नगर चौकी से हरिद्वार-काशीपुर हाईवे को जोड़ने वाले कोतवाली मार्ग को चौड़ा करने का काम हाईवे अथॉरिटी ने शुरू करा दिया है। हाईवे के दोनों ओर दो-दो मीटर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जा रही हैं।
विज्ञापन

नगर के बीच से गुजर रहे हाईवे के संकरा होने से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। विशेषकर सीकेआई चौराहे पर वाहनों का दबाव अधिक रहने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए हाईवे अथॉरिटी ने चौड़ीकरण की योजना तैयार की है। अथॉरिटी की ओर से आदर्श नगर पुलिस चौकी के निकट बिहारी चौराहे से कोतवाली मार्ग तक दोनों तरफ दो-दो मीटर चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। टाइल्स बिछने से हाईवे की सूरत बदल जाएगी और यातायात सुगम होगा। नागरिकों संदीप शर्मा, गौरव कुमार, अनिकेत और योगेश का कहना है कि अतिक्रमण के चलते हाईवे काफी संकरा हो गया था। चौड़ीकरण होने से जाम की समस्या खत्म होगी। हाईवे अथॉरिटी के डिप्टी मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि कार्य को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें