फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का भाव 800 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करे सरकार : गजेंद्र सिंह टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ने का भाव 800 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने आवाज बुलंद की है। शनिवार को गन्ना समिति के सभागार में आयोजित बैठक में किसानों ने गन्ने के उचित मूल्य, रेलवे फाटक की बदहाल सड़क और अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि कृषि में इस्तेमाल होने वाली खाद, दवाइयों, डीजल और मजदूरी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। ऐसे में सरकार को शुगर मिल चलने से पहले गन्ने का भाव 800 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करना चाहिए। उन्होंने शुगर मिल के सामने स्थित रेलवे फाटक की समस्या उठाते हुए कहा कि रेलवे की ओर से दो लाइनें उठाए जाने के कारण सड़क ऊबड़-खाबड़ और ऊंची-नीची हो गई है। इससे गन्ना लेकर आने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाकियू संघर्ष के लिए तैयार है। बैठक में पहुंचे शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक विश्वास राज ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान कराया जाएगा। वहीं, गन्ना विशेष सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि गन्ना कैलेंडर का कार्य पूरा हो चुका है। किसान अपना कैलेंडर ऑनलाइन देख सकते हैं। यदि किसी किसान के कैलेंडर में कोई त्रुटि है तो वह उनके कार्यालय पहुंचकर समस्या का समाधान करा सकता है। बैठक में गजराम सिंह, हरिओम यादव, दीपक त्यागी, भूपेंद्र सिंह, पोखर सिंह, सुखवीर सिंह, फयाजुद्दीन, रामोतार सिंह, आलोक कुमार, दीपक चौहान, यशपाल सिंह, बंटी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें