हल्दौर क्षेत्र के गांव सल्लाहपुर में ग्रामीणों के आवास की छतों पर लटकी हाईटेंशन लाइन के तार। स्
हल्दौर। गांव सल्लाहपुर में हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार मकानों की छतों के ऊपर से गुजरने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छत के ऊपर लटके तारों से कभी भी हादसे की आशंका बनी हुई है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
ग्रामीणों के अनुसार चांदपुर मार्ग पर सड़क किनारे स्थित आजाद अंसारी, शाहबुद्दीन, बसीम अहमद, फरमान, फयाजुद्दीन और मुख्तियार के आवासों की छतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इससे परिवार के सदस्यों के साथ-साथ बच्चों को भी हर समय करंट लगने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने कई बार इस समस्या को लेकर चिंता जताई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन हटवाने अथवा सुरक्षित दूरी पर शिफ्ट कराने की मांग की है। सिसौना बिजलीघर के निगम जेई राजकुमार ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त होने पर नियमानुसार जांच कराकर समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।