बिजनौर में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सुनवाई के लिए कोई तारीख तय नहीं करने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। हाईकोर्ट ने डीएम का जवाब तलब करते हुए पूछा है कि यह बताएं कि उन्होंने इस अविश्वास प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की, सुनवाई के लिए कोई बैठक क्यों नहीं बुलाई।