फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के इलाज को मांगी मदद

Tue, 09 May 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में जासूसी के आरोप में 16 साल पाकिस्तान की जेल में यातनाएं सहने वाला मनोज रंजन दीक्षित आर्थिक बदहाली का शिकार है। मनोज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कैंसर पीड़ित पत्नी के इलाज के लिए चार लाख रुपये की  आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पाकिस्तान में 21 साल गुजारने वाला नजीबाबाद निवासी मनोज रंजन दीक्षित कैंसर पीड़ित पत्नी के इलाज के लिए धन उपलब्ध न होने से मानसिक तनाव झेल रहा है। पत्नी के इलाज और रोजगार के लिए वह नजीबाबाद से लखनऊ पलायन कर चुका है। 

डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ ने मनोज रंजन दीक्षित की कैंसर पीड़ित 52 वर्षीय पत्नी शोभा  दीक्षित के इलाज का चार लाख रुपये खर्च बताया है।  मनोज ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। मनोज ने देश हित में पाकिस्तानी जेल में यातनाएं सहने की मार्मिक घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री से कैंसर पीड़ित पत्नी  को आर्थिक मदद से बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें