फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल कर पूछ रहे वैक्सीन लगवाई या नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हैलो...क्या आपको वैक्सीन लगी
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए जिले में नई पहल शुरू की गई है। इस पर शिक्षा विभाग ने काम शुरू कर दिया है। स्पेशल एजूकेटर के माध्यम लोगों को फोन कर टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कॉल पर पूछा जा रहा है कि वैक्सीन लगी है या नहीं। जिले में रोजाना चार से पांच हजार लोगों को फोन करने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके लिए 39 स्पेशल एजूकेटर रखे गए हैं जो लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। जिन लोगों ने पहली डोज लगवा ली है, उनसे दूसरी डोज के बारे में पूछा जा रहा है। टीम के प्रभारी मोहित सिंह ने बताया कि 17 जनवरी से कॉलिंग का काम शुरू किया गया है। प्राथमिक क्षेत्र चंदक के 43 हजार 59 लोगों की सूची मिली है, जिनसे संपर्क किया जा रहा है। अब तक चंदक क्षेत्र के करीब तीन हजार लोगों को फोन किया जा चुका है। इसके साथ ही प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर भी 10 शिक्षकों द्वारा क्षेत्र के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीएसए जय करन यादव और जिला समंवयक लियाकत अली के दिशा निर्देशन में यह काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए जयकरन यादव ने बताया कि जिले में कोरोना वैक्सीनेशन शत प्रतिशत कराने के लिए यह पहल शुरू की गई है। 15 से 18 उम्र वाले बच्चों के अभिभावकों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस काम को जिला स्तर के अलावा स्कूल स्तर और ब्लॉक स्तर पर भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें