फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बृहस्पतिवार तड़के से ही जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में बारिश हुई। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई, जबकि नजीबाबाद, धामपुर और नगीना क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। नजीबाबाद में बारिश का असर सबसे अधिक रहा। बारिश के साथ तापमान में गिरावट और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश को किसानों के लिए राहत माना जा रहा है। इससे फसलों को पर्याप्त नमी मिलने से फायदा होगा। यह बारिश धान व गन्ना फसल के लिए ज्यादा फायदेमंद है। हालांकि अधिक बारिश होने पर शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी पैदा हो सकती है। कालागढ़ में बारिश के दौरान शिवालिक पर्वतों की हरियाली और प्राकृतिक छटा देखते ही बनी।
विज्ञापन

नजीबाबाद में कुल 139 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसमें रात में 76 और दिन में 63 मिलीमीटर वर्षा हुई। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नगीना वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना में 47.2 मिलीमीटर बारिश हुई। सापेक्ष आर्द्रता (आरएच) 96 और 85 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें