फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आधे जिले में जमकर हुई झमाझम बारिश

Sun, 22 Jun 2025 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर के गांव जैतरा में नालों की सही से सफाई न होने से लोगो के घरों में घुसा बरसाती पानी। स्त्
विज्ञापन
बिजनौर। शनिवार की रात उमस के बाद रविवार सुबह मौसम ने करवट बदली। आसमान में काले बादल छाए और झमाझम बारिश होने लगी। नजीबाबाद, धामपुर, नगीना क्षेत्र में बदरा जमकर बरसे जबकि बिजनौर शहर व आसपास के क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। बारिश व हवा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। नगीना अनुसंधान केंद्र के अनुसार 45 मिली बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश होने से शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। धामपुर में भारी बारिश होने से मोहल्लों की सड़कें नाला बन गई है। नगीना के कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार जनपद का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।
राजा का ताजपुर में जलभराव से ग्रामीण परेशान : रविवार सुबह हुई बारिश का पानी ईदगाह-पोटा मार्ग पर बस स्टैंड के पास कई फीट पानी भर गया है। ग्राम पोटा, पोटी, कन्हेड़ी, अलादीनपुर, मोरना आदि गांवों के लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। लोगों के अनुसार यहां से पानी की निकासी उचित नहीं होने से यह समस्या आ रही है। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि शाहरूख फरीदी का कहना है कि जल निकासी के लिए सड़क के एक साइड में नाली बनवाई गई थी लेकिन आगे कुछ ग्रामीणों ने उसे बंद कर दिया। इससे जलभराव की समस्या हो रही है।
विज्ञापन

धामपुर में हाईवे पर जलभराव के कारण बने गहरे गड्ढे : रविवार को तेज बारिश होने के कारण धामपुर-राजपूताना की ओर जा रहे हाईवे 74 पर गांव सुहागपुर के सामने मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग में गहरे गड्ढे हो जाने और उनमें बरसाती पानी के जमा हो जाने के कारण हादसों की आशंका पैदा हो गई है। नरेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह, विक्रम, सोमनाथ, भावेश कुमार आदि ने कहा कि यदि अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। एसडीएम रीतू रानी ने मामले को संज्ञान में लेकर जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें